5.1.2008
कैलादेवी ट्रस्ट की अनियमितताओं एवं मनमानी को लेकर 5.1.2008 को करौली कलेक्टेªट पर धरना दिया गया उसके बाद सरकार ने ट्रस्ट जांच के आदेश दिए।
The historical journey of struggles and public movements led by Dr. Kirodi Lal Meena
Timeline
Year Range
Total Movements
116+
Batches
27
Timeline
Total Movements
116+
Batch
9
कैलादेवी ट्रस्ट की अनियमितताओं एवं मनमानी को लेकर 5.1.2008 को करौली कलेक्टेªट पर धरना दिया गया उसके बाद सरकार ने ट्रस्ट जांच के आदेश दिए।
थानाधिकारी खेडलीः- द्वारा अनुसूचित जनजति की महिला का बलात्कार करने की घटना को लेकर मुख्य सचिव के घर धरना।
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए नांगल राजावतान थाने पर धरना।
गौतम ऋषि मेले में एस.टी. के लोगों के विरूद्ध पुलिस ज्यादतियों को लेकर धरना।
सूरतगढ की रेणु सोनी की सुसराल पक्ष वालों ने हत्याकर दी जिसमें कार्यवाही हेतु आन्दोलन।
सवाईमाधोपुर सीमेन्ट फैक्ट्ी में चोरियों पर अंकुष लगाने के लिए सवाईमाधोपुर कलेक्टेªट पर तीन दिन तक धरना।
तहसील महवा के ग्राम लालपुर निवासी सुमरथ मीणा जयपुर में पढते थे, समाज कंटकों ने उस पर दिन दहाडे चाकूओं से हमला कर दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए 29.7.2008 को बड़ी संख्या में भीड के साथ शासन सचिवालय का घेराव किया तब कहीं जाकर हत्यारे गिरफ्तार हुए।
श्रीराम मंदिर मूर्ति चोरी प्रकरण कुडगांव को लेकर आन्दोलन।
20 सितम्बर 2008 को सवाईमाधोपुर के दो महत्वपूर्ण चैराहो पर हठीले राव हमीर अम्बेडकर की प्रतिमाओ को जन आन्दोलन कर समर्थको के साथ स्थापित किया गया।
अलवर के हिंसक लोगों के खिलाफ आन्दोलनः- गढीसवाईराम में चुनाव के बाद उपजी हिंसा एवं लूटपाट को लेकर घटना देने के बाद उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका तथा उनके विरूद्ध प्रशासन द्वारा सख्त विरोधात्मक कार्यवाही अमल में लाई गई।
सवाईमाधोपुर मुख्यालय पर बेषकीमती भूखण्ड पर कब्जा को हटाने को लेकर आन्दोलन।
महवा से जयपुर जाने के दौरान मंगलम रूक गया। मुझे अति विष्वसनीय सूत्र ने सूचना दी कि इस होटल में कुछ असामाजिक तत्व अवैध हथियारों के साथ ठहरे हुए हैं। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि शायद उन लोगों की प्राणघातक हमला करने की योजना हो सकती है, इस पर मैने होटल मालिक से पुलिस द्वारा तलाशी करवाने का निवेदन किया, उनकी अनुमति के बाद पुलिस चैकी, मेहन्दीपुर बालाजी को मंगलम होटल ठहरे संदिग्ध लोगो की सूचना दी। इससे पूर्व थाना मानपुर पुलिस को भी सूचना दी गई थी। परन्तु मानपुर थाने से कोई पुलिसकर्मी नही आया। मेहन्दीपुर बालाजी पुलिस चैकी से दो पुलिसकर्मी आये तथा मेरी एस्कोर्ट में लगे पुलिसकर्मियों ने मिलकर मंगलम होटल के तीन कमरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पकडे गये 18 युवको के पास पुलिस को 2 अवैध हथियार भी मिले जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई। किन्तु इनके एक दर्जन से अधिक सभी 4 वाहनों के साथ मंगलम होटल से फरार हो गये। ये युवक जिन वाहनों से फरार हुए थे उनमें से एक टाटा सफारी नम्बर-एच.आर.-35सी-8922 के नम्बरों की जानकारी भी पुलिस को दे दी गई थी। जिसमें संदिग्ध अपराधी मय हथियारों के लेस थे फरार हो गये। दो गाडियां कही अन्यत्र मोर्चा लिए हुए बताई गई। मा0 मुख्यमंत्री वसुन्धरा जी की दखल से अपराधियों को छोड दिया और मुझ सहित मेरे स्टाॅफ तथा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुझे हतोत्साहित किया। मेरे पीए एवं गनमैन को तथा बाद में कार्यकर्ताओं को गिरफतार कर लिया इसको लेकर मैने दौसा कलेक्ट्रेट का घेराव कर दो दिवसीय धरना दिया।
विभिन्न समस्याऐं यथाः- स्वतंत्रता सेनानी कवल नयन के साथ मारपीट, खेड़लीगंज थानेदार द्वारा जनजाति महिला के साथ बलात्कार एवं दौसा की महावर जाति की महिला के साथ पुलिस द्वारा अत्याचार के मामलों को लेकर मुख्य सचिव के आवास पर धरना।
बृजमोहन हत्याकांड रिवाली (बामनवास) जिला सवाईमाधोपुर को लेकर धरना।
बौंल में देवरेन के गुर्जरों की भीड ने 2008 में बर्बर हमला कर उनके घरों को उजाड दिया था उन्हें न्याय दिलाने के लिए आन्दोलन किया और समाज कंटकों को गिरफ्तार करवाया।
दाखादेवी माली हत्याकांडः- सूरवाल गांव की एक मालिन दाखादेवी की खेत में काम करते हुए अपराधियों द्वारा पैर काट कर उसके कडे ले गये। इस नृशंश हत्या से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सितम्बर 2009 में कलेक्टेªट पर धरना दिया।
नेशनल पार्क से सटे गांव के धमडी माली को टाईगर ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसे आर्थिक पैकेज दिलाने के लिए सवाईमाधोपुर में धरना दिया गया।
जयपुर कूच (पूर्वी राजस्थान की विभिन्न समस्याओं को लेकर 50 हजार लोगों को लेकर दौसा से जयपुर कूच।
लालसोट में अवैध आरा मशीन, क्रेशर एवं अवैध खनन को लेकर आन्दोलन।
मण्डावरी गोली काण्ड को लेकर लालसोट थाने पर धरनाः- मण्डावरी में पार्टी के कार्यकर्ता श्री सुरेश मीणा पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी और राजनैतिक दबाव में पुलिस ने उसे ही थाने पर बैठा लिया। थाने पर तीन दिन तक विशाल धरना देने के बाद फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार किया गया।
दौसा में वाहन चोरों के खिलाफ दो दिवसीय धरना।
ओलवाडा (सवाईमाधोपुर) गोलीकाण्ड को लेकर सवाईमाधोपुर कलेक्ट्रेट पर धरना।
छब्ज् दिल्ली में ैण्ज् के आरक्षण को लेकर धरना।
महन्त के अत्याचार को लेकर घाटा मेहन्दीपुर के महन्त द्वारा दलितो की जमीन पर कब्जा कर लिया दलितों की जमीन को महन्त से मुक्त कराये जाने हेतु कलेक्ट्रेट दौसा पर तीन दिवसीय धरना दिया जब प्रशासन ने सहयोग नहीं दिया तो डा. किरोडीलाल बालाजी धाम पहुंचकर तीनों विधवाओं (खातेदारों) को कब्जा कर उनकी जमीन पर बसा दिया।
सवाईमाधोपुर में एक टाइगर ने एक माली युवक को खा गया उसकी मौत हो गई उसके परिवार को मुआवजा दिलाने हेतु धरना।