जयपुर शहर के खो नागोरियान थानान्तर्गत मुसलमानों ने एक हाॅकर मुन्नालाल शर्मा की गर्दन काटकर हत्या कर दी। शर्मा की विधवा पत्नी फरियाद लेकर जब थाना खोनागोरियान पहुंची तो पुलिस के थानेदार द्वारा उसको अपमानित किया गया तथा उसके साथ गये बस्सी के पूर्व विधायक श्री कन्हैयालाल, बगरू के पूर्व विधायक श्री कैलाश वर्मा एवं अन्य अनेक कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया, जिससे अनेक लोग घायल हो गये। पुलिस की बर्बरता को देख डा. किरोड़ीलाल खोनागोरियान थाने पर पहुंच गये जहां उन्होने जयपुर के सांसद श्री रामचरण बोहरा, विधायक अषोक लाहोटी, श्री कालीचरण सराफ, श्री सतीष पूनिया, श्री नरपतसिंह राजवी, श्री अरूण चतुर्वेदी, श्री अषोक परनामी, श्रीमती सुमन शर्मा आदि को बुलवाकर थाने का घेराव कर बैठ गये तथा थानेदार के निलम्बन के बाद ही धरना समाप्त किया।