21.8.2019
लालसोट में एक व्यापारी की 5 लाख की लूट के बाद थाने पर धरना दिया गया जिसके बाद लुटेरों को गिरफ्तार कर राशि बरामद की गई।
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के संघर्षों और जन आंदोलनों की ऐतिहासिक यात्रा
समयरेखा
वर्ष सीमा
कुल आंदोलन
116+
बैच
27
समयरेखा
कुल आंदोलन
116+
बैच
18
लालसोट में एक व्यापारी की 5 लाख की लूट के बाद थाने पर धरना दिया गया जिसके बाद लुटेरों को गिरफ्तार कर राशि बरामद की गई।
बहरोड थाने पर दिन दहाडे अपराधियों ने फायरिंग कर पपला गुर्जर को भगा ले जाने पर सचिवालय का घेराव एवं धरना।
च्ण्ज्ण्प् का आन्दोलनः-राज्य में हजारों पीटीआई लम्बे समय से आन्दोलनरत थे जब उनकी मांगे नहीं मानी तो डा. किरोडीलाल ने जयपुर में जबरदस्त आन्दोलन किया उसके बाद सरकार झुकी और करीबन 4600 पीटीआई गणों को नियुक्ति दी।
रामगढ बांध के अतिक्रमण को लेकर धरनाः-रामगढ बांध में बडे पैमाने पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जमवारामगढ मुख्याल पर विशाल धरना दिया गया जहां सभी अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिया।
पंजीयन पर वन विभाग द्वारा रोक लगा दिए जाने तथा वन विभाग से सम्बन्धित आस-पास के गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए जमुवारामगढ मुख्यालय पर धरना दिया गया।
पेंसिल ठगी प्रकरण को लेकर मालवीय नगर थाने का घेराव।
गांधी सर्किल जयपुर में भिखारियों को न्याय दिलाने के लिए आन्दोलनः- राज्य में करीबन 22 हजार भिखारी हैं जिन्हें च्तवजमबज करने की दृष्टि से राज्य सरकार ने एक एक्ट पारित कर रखा है किन्तु 2012 मे जो एक्ट पारित किया था उसके अभी तक नियम ही नही बनाये जिससे भिखारियों को राहत नहीं मिल पा रही थी। भिखारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा 2012 में बनाये एक्ट के नियम बनाकर उसे लागू करने की मांग को लेकर डा. किरोड़ीलाल की अगुवाई में गांधी सर्किल पर एक सांकेतिक धरना दिया गया।
जयपुर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए धरनाः- बेरोजगार युवा आये दिन नियुक्ति दिलाने एवं कई वर्षो से रूके हुए परिणामों को जारी कराये जाने के लिए कई आन्दोलन किये जैसेः- कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा 2018 के 12050 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कराने, पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ लिपिक 2013 के 10029 पदो पर नियुक्ति दिलाने, 2018 के अध्यापकों की काउन्सलिंग कर 9000 हजार अभ्यर्थियों की कटआॅफ जारी, सूचना सहायक 6300 को नियुक्ति दिलाने, विद्युत विभाग के सहायक द्वितीय के 2506 पदो पर नियुक्ति, 950 पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति, स्कूल व्याख्याता 8.50 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा तिथि आगे बढाने जाने हेतु आन्दोलन कर 5 हजार से 8 हजार पद करवाये, 31 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापको की रीट की परीक्षा कराने, विद्युत विभाग के सहायक अभियंताओं को नियुक्ति दिलाने, सांख्यिकी सहायक अधिकारी भर्ती का परिणाम जारी कराने, प्रयोग शाला सहायक 2018 का परिणाम जारी कराने, 1751 कनिष्ठ लेखाकारों की प्रतीक्षा सूची जारी कराने, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाने, पैरा मेडीकल छात्रों को नियुक्ति दिलाये जाने, एवं दिव्यांग बधिर छात्रों को संभाग स्तर पर आईटीआई काॅलेज खुलवाने के लिए आन्दोलन किए।
महावीर मीणा हत्याकांड हरमाडा में बदमाशों ने महावीर की दिन दहाडे गोली मारकर हत्या कर दी हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जयपुर कमिश्नरेट पर सैकडों लोगों के साथ धरना दिया।
रामगढ बांध से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु सैकड़ो लोगों के साथ नीम्स काॅलेज पर धरना।
रामगढ बांध से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु ट्री हाउस पर धरना।
रामगढ बांध से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु अचरोल हाउस पर धरना।
कूकस में हीरो कम्पनी से गरीबों की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने हेतु धरना। दो बार
महवा में बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर महवा थाने पर धरना।
आरपीएससी से चयनित सहायक अभियंता को परीक्षा में समय बढवाने के लिए धरना जयपुर में
23.12.19 तक प्रथम श्रेणी व्याख्याताओं की परीक्षा तिथि को आगे बढाने हेतु शहीद स्मारक पर धरनाः- राजस्थान में व्याख्याता भर्ती परीक्षा को लेकर बेरोजगार काफी दिनों से आन्दोलनरत थे उन्होने मुझसे उनके आन्दोलन में सहयोग देने का आग्रह किया। न्दपअमतेपजल ब्ंउचने से करीबन 10 हजार जवानों को लेकर मैने सिविल लाइन फाटक की तरफ कूच कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गया। मौके पर पुलिस कमिष्नर आ आये और उन्होने सिविल लाइन फाटक छोडकर कमिश्नरेट आॅफिस के आगे धरना देने को कहा उनके कहने पर मैं उन हजारों बेरोजगार युवाओं को लेकर धरने पर बैठ गया। उस समय जयपुर में ठण्ड ने 100 साल का रिकाॅर्ड तोडा। ज्मउचमतंजनतम 5. 6’’ के आस पास था। उस कड़ाके की ठण्ड में 5-6 दिन तक जब सरकार ने सुनवाई नही की तो बेरोजगार छात्र/छात्राएं जगतपुरा स्थित टंकी पर चढ गई जो करीबन 48 घण्टे तक बैठी रही। सरकार के आष्वासन के बाद उनको उतार लिया, वार्तालाप में सरकार ने निराष किया फिर पुनः न्दपअमतेपजल स्थित एक टंकी पर चढकर 4 छात्राएं 72 घण्टे तक कड़ाके की ठण्ड में बैठी र के ही। सरकार ने एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ चर्चा की, स्वयं मुख्यमंत्री ने बात की कुछ मांगें मानी किन्तु कुछ पर सरकार सहयोग नही मिला यह आन्दोलन भी अपने आप में एक अनोखा आन्दोलन था। दो बार
जयपुर में पैरा मेडीलक छात्रों की परीक्षा का कलेण्डर जारी कराने हेतु पैदल कूच।
लवाण में पुलिस की ज्यादतियों को लेकर दौसा में धरना।
निर्माण प्रारम्भ किया गया है किन्तु किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा नही दिया गया। राजस्थान के किसानों छत्तीसगढ राज्य की तर्ज पर भूमि का मुआवजा मिले इस दृष्टि से किसानों ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया। संसद में भी डा. किरोड़ीलाल ने उचित मुआवजा देने की मांग उठाई, किन्तु जब सरकार ने किसानों की नही सुनी तो डा. किरोड़ीलाल 101 किसानों को लेकर (जिसमें 31 महिला कृषक भी) दौसा के लाडलीबास गांव में कडाके की ठण्ड (6 डिग्री तापमान में) भूमि समाधि सत्याग्रह किया गया। 6 दिन बाद सरकार ने किसानों के प्रतिनिधि मण्डल से जयपुर में वार्तालाप कर 13 बिन्दुओं पर अपनी सहमति दे दी जिससे किसानों को बहुत राहत मिली।
रात्रि को कूड मोडते समय किसानों की मौतों को लेकर आन्दोलन।
सीमेन्ट फैक्ट्री को चालू कराने हेतु सवाईमाधोपुर मुख्यालय पर धरना।
जयपुर में विधानसभा पर प्रदर्शन एवं ज्ञापन सवाईमाधोपुर सीमेन्ट फैक्ट्री को चालू कराने हेतु एवं बेरोजगारों की मांगों को लेकर।
ओलावृष्टि को लेकर उपखण्ड कार्यालय टोडाभीम के यहां धरना एवं ज्ञापन
राज्य में हुई भंयकर ओलावृष्टि को लेकर जयपुर कूच एवं धरनाः- डा. किरोडीलाल ने दिनांक 7.3.2020 को राज्य के तीन जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 89 ओलावृष्टि गांवों का भ्रमण किया किसानों की इन समस्याओं को लेकर दिनांक 8.3.2020 को एक सांकेतिक धरना टोडाभीम उपखण्ड कार्यालय पर दिया जहां सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों एवं उपखण्ड अधिकारी के साथ चर्चा कर किसानों को राहत दिलाने का प्रयास किया। इसी प्रकार दिनांक 9.3.2020 को जयपुर जिले के कोटखावदा गांव से 4-5 हजार लोग जयपुर चलकर आये जहां किसानों के द्वारा जयपुर में धरना दिया गया जिसमें 4-5 हजार किसानो के साथ 400-500 महिलाये भी मौजूद थी। सरकार के मंत्री, जिला कलेक्टर जयपुर एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधि मण्डल ने अपना पक्ष रखा और सरकार के आष्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। दो बार।
ट्री हाउस रिसोर्ट का घेरावः- रामगढ बांध के भराव क्षेत्र में एक उद्योगपति का अवैध विशाल ज्तमम भ्वनेम रिसोर्ट बना हुआ है। इस सहित रामगढ बांध के भराव क्षेत्र में ऐसे दर्जनों अवैध निर्माणों को हटाने का राजस्थान हाईकोर्ट ने भी आदेश भी रखा है तथा डा. किरोडीलाल इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए लम्बे समय से आन्दोलनरत हैं। इस अवैध ज्तमम भ्वनेम रिसोर्ट में मध्यप्रदेश सरकार के विरूद्ध रखे गये अविश्वास प्रस्ताव वाले 38 कांग्रेस के विधायक रोके गये थे। विधायको के इस कैम्प को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर अन्य मंत्री उन्हें संभालने आते जाते रहे। अतिक्रमित रिसोर्ट को खाली कराने की मांग को लेकर दिनांक 16.3.2020 की अर्द्धरात्रि को रिसोर्ट के समक्ष दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर धरना दिया गया जहां डा. किरोड़ीलाल सहित 17 समर्थकों को गिरफ्तार कर सामोद थाने में डाल दिया तथा एक मुकदमा चन्दवाजी थाने में भी दर्ज करवा दिया गया।