2013
किशोर जोगी हत्याकांडः- तहसील महवा के ग्राम खेडली नारायणसिंह के एक जोगी की जमीन पर गांव के दबंगो (गुर्जरों) ने बलपूर्वक कब्जा कर लिया। परिवार भूख के कगार पर पहुंच गया। तहसीलदार से कलेक्टर, पुलिस सभी के खूब चक्कर लगाये किन्तु वह उसकी जमीन मुक्त नहीं करा पाया। परिवार का पेट पालन हो सके इस दृष्टि से उस जमीन पर सरकारी लोन से एक टैªक्टर उठा लिया किन्तु दबंगों को यह भी राश नही आया और उसके टैªक्टर को छीन ले गये। जब वह थाने पर मुकदमा दर्ज कराने गया तो उसका मुकदमा दर्ज नही किया बल्कि उल्टे पुलिस एवं दबंगों ने मिलकर उसको थाने पर तीन दिन तक यातनाएं दी जिससे वह मर गया। इस मुद्दे को डा. किरोडीलाल एवं गोलमा देवी ने उठाया। 14 दिन तक राजस्थान विधानसभा पर धरना देने के बाद मांगे मानी जिसमें थानेदार को निलंबित किया। पीडित परिवार को 5 लाख रूपये की सहायता दी, पीडित परिवार को 5 बीघा जमीन दिलाई एवं टैªक्टर बरामद करवाया। दो बार